Friday, July 3, 2020

कविता

मुझे किनारे पर लगे
बोर्ड नहीं पढ़ने
नहीं पालन करना
सुरक्षा का
एक भी निर्देश
उतरना चाहता हूँ गहरे
नदी में
बिना किसी पूर्व-तैयारी के
शुभ-अशुभ परिणाम की
किसी चिन्ता से परे

मैं चाहता हूँ
नदी भी न रोके
ऐसा करने से मुझे ।

(कविता-संग्रह 'नदी के पार नदी' में अर्पण कुमार)

कविता पोस्टर  36


No comments:

Post a Comment